संवाददाता
करंट विज़न इमरान खान
इटावा में प्रशासनिक सख्ती के संकेत देते हुए शुभ्रांत शुक्ला, जिलाधिकारी इटावा ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि माफ़ियाओं के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों और दबंगई से जुड़े मामलों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
जिलाधिकारी ने जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर भूमि विवादों को लेकर वे संवेदनशील रुख अपनाए हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, वे कई मामलों में स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित हो सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को न्याय मिले और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
