शिवपाल सिंह ने कवियों और शायरों को किया सम्मानित

चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवियों ने श्रृंगार, करुण, ओज और हास्य व्यंग्य की रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। योगिता चौहान ने कोमल भावों की अभिव्यक्ति की तो शबीना अदीब ने सामाजिक संवेदना और परोपकार का संदेश दिया। रौनक इटावी ने संघर्ष और संकल्प की बात कही, कुमार मनोज ने किसानों और आमजन की पीड़ा को स्वर दिया। प्रदीप त्रिपाठी ने प्रेम और जीवन संघर्ष को कविता में पिरोया। डॉ. राजीव राज की व्यंग्य रचना ने समसामयिक राजनीति पर कटाक्ष किया कवि मयंक विधोलिया ने देश की व्यवस्था पर तीखे प्रहार करते हुए कविता पढ़ी। पहलगाम में हुआ था जो कत्ले आम नहीं होता. गौतम गांधी का देश दुनिया में बदनाम नहीं होता. स्वर्णिम होता इतिहास हमारा गौरवशाली किस्से होते लाहौर कराची आबुल काबुल सब अपने हिस्से होते। देर रात तक सभागार काव्य रस में डूबा रहा। कवि सम्मेलन का संचालन सतीश मधुप ने किया। अंत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. फतेह बहादुर सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर अनिल यादव पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी राम नरेश मिनी, सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, सदस्य जिला पंचायत डॉ अरविंद यादव, डॉ ब्रजेश यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, मानिक चन्द्र यादव पूर्व विधायक, लाखन सिंह जाटव, सुघर सिंह दोहरे, उदयभान सिंह यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संघ चंदगीराम यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव, भारत सिंह यादव खदरी, डॉ प्रमोद यादव, सुशांत वर्मा, खन्ना यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, आलोक जसवन्तनगर, जितेंद्र यादव मोना, अजेंद्र सिंह गौर, सीमा यादव, सीमा पाल, चीनी यादव, अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप यादव सोनू, आलोक मिश्रा लालू, देवेश पचौरी, रामफल बाल्मीकि प्रधान, रामवीर यादव ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष यादव, सुभाष गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। कलाम पेश करते शायर रौनक इटावी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *