मां की हत्या का सनसनीखेज मामला, बेटे पर गला दबाकर हत्या का आरोप

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक बेटे पर अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू

गजनेर थाना क्षेत्र का मामला आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट का है, जब पुत्तन लाल ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके बेटे ने मां का गला दबाकर जान से मार दिया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चौकी प्रभारी मंगता श्री ललित कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतका नन्ही देवी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। बताया गया कि मृतका अपने पुत्र अंकित कमल उर्फ उमेश के साथ गजनेर रोड, जलालपुर मोड़ के पास किराए के मकान में रहती थी। आरोप है कि पुत्र अंकित कमल उर्फ उमेश आज सुबह ही शव को अपने गांव ग्राम रौगांव लेकर आया था। पुलिस के अनुसार मृतका की गर्दन पर प्रतिरोध के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना प्रतीत हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *