करंट विज़न संवाददाता
इटावा। राजकीय आश्रम पद्धति कांधनी में बच्चों को बालचर स्काउटिंग के अंतर्गत स्काउट गाइड गतिविधियां प्रारम्भ की गई। प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल चन्द्र बाजपेई के निर्देशन में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी इटावा में छात्रों को स्काउट का प्रथम एवं द्वितीय सोपान जांच शिविर प्रारंभ किया गया। तीन दिवस में बच्चों को टोली निर्माण के साथ स्काउट गाइड इतिहास, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, कैंपिंग के विषय में जानकारी प्रदान की गई, बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ कैम्प में प्रतिभाग़ किया। स्काउट गाइड प्रशिक्षण द्वारा बच्चों में शारीरिक मानसिक एवं सहयोग की भावना का विकास होता है। इस जांच शिविर संचालक जिला प्रशिक्षण आयुक्त अच्युत कुमार त्रिपाठी, ब्लॉक गाइड कैप्टन अर्चना चौधरी एवं अभिषेक कुमार भास्कर द्वारा प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण में बच्चों के साथ प्रधानाचार्य निर्मल चन्द्र बाजपेई।
