इटावा। सपा कार्यालय पर क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले की जयंती के मौके पर प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले पहली महिला शिक्षिका , समाज सुधारक तथा कवित्री थी, इन्होंने महिलाओं, पिछड़ों एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए बहुत काम किये, वह समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने की पक्षधर थी, उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा जैसी कुरीतियों का घोर विरोध किया था। सपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शाक्य बबलू ने आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योति राव फुले के साथ मिलकर लड़कियों और वंचितों के लिए शिक्षा के द्वार खोलें, छुआछूत और जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया जिससे वे महिला सशक्तिकरण और नारीवाद का प्रतीक बन गई। विचार गोष्ठी में जिला महासचिव वीरू भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवर हुसैन, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, उदयभान सिंह यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुले, जिला प्रवीण कुशवाहा, दीपी सिंह, मनोज राणा वाल्मीक, लाईक खान, सपा नेत्री नम्रता दोहरे , रविन्द्र यादव, अमित कठेरिया, रियाज अहमद राजू, साबिर भाई, ब्रजेश लोधी, अंकुर यादव आदि शामिल हुए।
सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते सपा नेता।
