सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर।अखिल भारतीय विद्या भारती द्वारा आयोजित कानपुर प्रांत की संकुल स्तरीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में प्रारंभ हुआ यह परीक्षा दिनांक 12 फरवरी एवं 13 फरवरी को जारी रहेगी इस परीक्षा में पूरे संकुल के 4 विद्यालयों से 34 पंजीकृत छात्रों में से बाल वर्ग के 16 छात्र एवं शिशु वर्ग के 14 छात्र उपस्थित हुए 04 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रदेश निरीक्षक श्री अयोध्या प्रसाद मिश्रा जी के दिशा निर्देशन में परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा में आए हुए पर्यवेक्षक सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति , फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य श्री धर्मवीर सिंह जी पर्यवेक्षक रहे उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे। यह परीक्षा बच्चों के सुचारू विकास तथा उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने के लिए आयोजित की जा रही है जो लगभग प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय विद्या भारती के द्वारा पूरे भारत में आयोजित की जाती है इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को अगले चरण में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाती है। 12 फरवरी को प्रातः वंदना सभा में आए हुए मुख्य अतिथि श्री अयोध्या प्रसाद मिश्रा जी प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रांत, पर्यवेक्षक श्री धर्मवीर सिंह जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चित करते हुए इस परीक्षा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा निर्धारित कक्षों में बैठे हुए परीक्षा का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक किया गया यह प्रथम पाली की परीक्षा है तथा द्वितीय पाली 2:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक संपन्न होगी यह परीक्षा 12 फरवरी एवं 13 फरवरी को जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *