समाजवादी व्यापार सभा की बैठक संपन्न

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक के अवसर पर बीकानेर रेस्टोरेंट शास्त्री चौराहे पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता विक्की के सानिध्य में एवं व्यापारी नेता राहुल गुप्ता गींजा के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी विजय सिंह वर्मा ने की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी इटावा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव कुमार महामंत्री शिक्षक संघ तथा आशीष पटेल पूर्व सभासद रहे बैठक का संचालन व्यापार सभा के महामंत्री हरीश जौहरी ने किया कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं बड़ी संख्या में आए व्यापारी साथियों का व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने स्वागत करते हुए कहा देशी विदेशी शराब के ठेकों को छोड़कर बाकी सम्पूर्ण व्यापार जगत में मंदी का मनहूसियत भरा सन्नाटा पसरा हुआ है आने वाले 27 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार की नाकाम नीतियों से त्रस्त व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाते हुए उत्तर प्रदेश में अपार बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा
विकास गुप्ता विक्की ने कहा अब ऐसे दिन आ गए हैं कि ये भी खुशी मनानी पड़ रही है कि हमें अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए तीस दिनों तक मोहलत दे दी
व्यापारी साथी राहुल गुप्ता,पावेंद्र शर्मा एवं आशीष वर्मा ने ई कॉमर्स से छोटे कारोबारी तथा परंपरागत व्यापार को हो रही हानि पर प्रकाश डाला
विशिष्ट अतिथि डॉ संजीव कुमार एवं आशीष पटेल ने व्यापारी साथियों से एकजुटता की अपील करते हुए समाजवादी व्यापार सभा के माध्यम अपनी आवाज़ बुलन्द करने की बात कही
मुख्य अतिथि सुनील यादव ने गिरते बाज़ार और बदहाल व्यापार पर कहा ऐसे समय हमें हमारे पड़ोस के परिचित व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को बढ़ावा देना चाहिए हमें उन्हीं से खरीददारी करनी चाहिए इससे उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी हमें भी संतोष रहेगा और हमारा व्यापारी भी खुश रह सकेगा
व्यापार सभा के जिला
कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी व्यापारियों का स्वागत संवाद किया जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी के साथ व्यापारी साथी पावेंद्र शर्मा, विनीत सोनी, सौरभ वर्मा,अजय वर्मा, आकाशदीप जैन बेटू, आशीष वर्मा, मोहम्मद रहीश मंसूरी पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता रामप्रकाश वर्मा तथा श्रीपत वर्मा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में उपस्थित जसवन्तनगर प्रभारी सुरेश चंद वर्मा,रिज़वान कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन, राजा खानजादा, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी,शहर उपाध्यक्ष शिवम सिंह, अमित गुप्ता, बीनू वर्मा, श्रीकृष्ण यादव, नानक मीनाकार , सुमेर सिंह, प्रमोद कुदेशिया, विमलेश यादव, कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह,अजीत कुदेशिया, विनोद यादव, सुनीलानंद महाराज, विकास वर्मा, गिरजाशंकर गुप्ता, विनय सोनी, सौरभ चंदेल, सुमित राठौर, हरिओम सिंह, आनन्द सिंह, ज्ञान सिंह तोमर, भारत सिंह, विनोद कुमार सविता, कुलदीप गुप्ता, ऋषभ कांत, यशपाल सिंह, नंदकिशोर राजपूत, करन सविता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *