रामानुजम मैथ्स ओलंपियाड में संत विवेकानंद के युवा गणितज्ञ हुए सम्मानित

मैथ्स ओलंपियाड में बच्चों ने अपनी तार्किक सोच और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया

शावेज़ नक़वी

इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में विगत दिनों आयोजित हुए रामानुजम मैथ्स ओलंपियाड में कक्षा 3 से 8 तक के 250 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी असाधारण गणितीय क्षमताओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्र छात्राओं के बीच गणित के प्रति प्रेम और समझ को बढ़ावा देना था। इस वर्ष के ओलंपियाड में जूनियर कक्षा 6 से कक्षा 8 एवं सब जूनियर वर्ग कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के लगभग 900 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। मैथ्स ओलंपियाड में बच्चों ने अपनी तार्किक सोच और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। संस्था के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनन्द ने प्रतिभावान 250 छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया! इस अवसर पर उन्होंने कहां कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की उत्साहजनक भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि युवा पीढ़ी में गणित के प्रति गहरी रुचि और प्रतिभा है। उन्होंने यह भी कहां कि ‘गणित केवल संख्याएँ नहीं है, यह सोचने और समस्याओं को हल करने का एक तरीका है। मुझे खुशी है कि इतने सारे युवा बच्चे इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह प्रोत्साहन युवा बच्चों के दिमागों को गणित और विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर विवेक यादव ने भी विजयी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।रामानुजम मैथ्स ओलंपियाड को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में आकांक्षा राजावत, भावना भारद्वाज, शाजिया रहमान, आलोक सक्सेना, पवन झा, शिवाजी पाल, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मेधावियों के साथ प्रधानाचार्य डा. आनन्द।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *