जलभराव से परेशान ग्रामीण, प्रधान-सचिव पर लापरवाही के आरोप

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामला अकबरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गहलों जर्बी के रहमानपुर गांव का है ग्रामीणों का कहना है कि रहमानपुर गांव में कई वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव कभी गांव की स्थिति देखने तक नहीं आते। गांव की सड़कों और गलियों में पानी भरा रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें जलभराव के बीच होकर स्कूल जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी और कीचड़ से बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन कब तक इस समस्या का संज्ञान लेता है और ग्रामीणों को राहत मिलती है या नहीं। फिलहाल गांव के लोग जलभराव से परेशान हैं और समाधान की राह देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *