सर्व समाज मुसाफिर खाने में हुआ रोज़ा इफ्तार

इफ्तार से पूर्व रोज़ेदारों ने मुल्क की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ की

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। शहर के पक्का तालाब स्थित सर्व समाज मुसाफिर खाने में व्यापार मंडल के ज़िला उपाध्यक्ष हाजी हन्नान मंसूरी की ओर से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। अफ्तार मे शहर के उलमाए इकराम,मस्जिदों के पेश इमाम साहिबान व काफी संख्या में रोज़ेदारों ने इफ्तार में भाग लिया। इफ्तार से पूर्व रोज़ेदारों ने मुल्क की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ की। इफ्तार के बाद मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी ने रोज़ा इफ्तार में मौजूद सभी लोगों को नमाज़ पढ़ाई और सभी के हक़ में दुआये की। इस मौके पर हाजी नईम उद्दीन मंसूरी, फारुख अंसारी,हाजी फईमुद्दीन मंसूरी गुड्डू वारसी, रौनक इटावी, हाजी अज़ीम वारसी, आलोक दीक्षित, गुफरान अहमद, एडवोकेट ज़ियाउल हक़, नूरुद्दीन मंसूरी, डॉ. शहाबुद्दीन, कामिल कुरैशी, अख्तर मंसूरी, तस्लीम मंसूरी एडवोकेट, फरहान शकील, कासिम फारूकी, दिलशाद चिश्ती, उमर वारसी, शेख आफताब, रियाज़ अहमद, शेख नबाव आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुसाफिर खाने में रोज़ा इफ्तार करते रोज़ेदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *