संत विवेकानन्द में हुआ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानाचार्य डा. आनंद ने छात्र छात्राओं को दिलाई शपथ

शावेज़ नक़वी

इटावा। परिवहन विभाग द्वारा संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के आर आई चरण सिंह एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके और सड़क पर जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनन्द ने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहना है साथ ही अपने एवं अपने परिवार के जीवन को सुरक्षित रखना है। युवा देश की बड़ी धरोहर होते है इसलिए आपको अपने आप को सुरक्षित रखना है। सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा हम लोगो को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है लेकिन हम लोगो को सबसे पहले स्वयं सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करने होगे। प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद ने छात्र छात्राओं को सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा का पालन करने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा सुरक्षित और जिम्मेदार समाज निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते डा. आनन्द।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *