करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिरों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा आपात सेवाओं की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
