पंद्रहवें वित्त आयोग के कार्यों की स्वीकृति पर समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने नगर निकायों को दिए आवश्यक निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में आवंटित धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों की स्वीकृति के संबंध में आज महात्मा गांधी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने की।बैठक में नगर पालिका परिषद फतेहपुर, नगर पालिका परिषद बिंदकी, नगर पंचायत खागा, नगर पंचायत हथगांव तथा नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद द्वारा प्रस्तुत विकास प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग जनहित के कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाएं तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।बैठक में संबंधित नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *