current vision
इटावा। कौशल विकास हेतु संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम जनपद में संचालित स्टेट स्किल फंड योजना, प्रोजेक्ट प्रवीण, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य, जिला उद्योग द्वारा संचालित ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आरसेटी द्वारा संचालित स्वःरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन कोर्स में बच्चों की रुचि हो वही कोर्स लिए जाएं एवं बच्चों को ट्रेनिंग दी जाए जिससे उन्हें कही न कही नौकरी अवश्य मिल सके। इंस्ट्रक्टर अच्छे लेवल का होना चाहिए। जीरो पॉवर्टी के लोगों को प्राथमिकता दी जाए, सही बच्चों का चयन होना चाहिए जिससे उन्हें लाभ मिल सके। जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत जो निर्देश हैं, उसी दायरे में कार्य कराया जाए एवं अधिक से अधिक बच्चों का फॉर्म भरवाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिया जाए जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके। प्रवीन योजना के अंतर्गत बच्चों को कंप्यूटर सिखाया जाए एवं माध्यमिक शिक्षा द्वारा इच्छुक छात्रों को ट्रेनिंग अवश्य दी जाए जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। बच्चों को एक्सल, वर्ड, पावरप्वाइंट एवं ए आई संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए एवं इसपर विशेष ध्यान दिया जाए। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, जिला उद्योग द्वारा संचालित योजनाएं एवं विश्व कर्मा योजना की ट्रेनिंग अवश्य दी जाए साथ ही बताया कि चयन हुए बच्चों को ही लिया जाए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 975 लक्ष्य के सापेक्ष 675 लाभार्थियों का चयन एवं 150 को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरसीटी के माध्यम से प्रशिक्षण का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाए जिससे वह ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आवेदकों का सत्यापन कराके प्रधानों द्वारा भेजा जाए, जिससे उन्हें ट्रेनिंग दी जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट में कौशल प्रशिक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
