49 संकेतांकों पर प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित संकेतांकों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी जनपद/आकांक्षी ब्लॉक हथगाम के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी 49 संकेतांकों — स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा आधारभूत अवसंरचना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों और सम्पूर्ण अभियान 2.0 की प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य पूर्ति और पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगति रिपोर्ट में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
