वरिष्ठ समाजवादी-गांधी चिंतक रघु ठाकुर की पुस्तक ‘‘समय के प्रश्न’’ का विमोचन कल
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद संजय सिंह रहेंगे मौजूद
करंट विज़न
संवाददाता, नई दिल्ली
नई दिल्ली। समाजवादी चिंतक, लोहिया विचारधारा के अग्रणी दूत, गांधीवादी चिंतक रघु ठाकुर द्वारा रचित पुस्तक ‘‘समय के प्रश्न’’ का कल नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया में विमोचन किया जाएगा।
उक्त जानकारी वी.एल.एम.एस. पब्लिकेशन्स समूह के संस्थापक प्रमुख नित्यानन्द तिवारी ने देते हुए बताया कि वरिष्ठ सजावादी रघु ठाकुर की रचित पुस्तकों के क्रम में पुनः एक नई पुस्तक ‘‘समय के प्रश्न’’ का विमोचन कल 14 फरवरी 2025 दिन शनिवार अपरान्ह 2 बजे नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में अतिथि वक्त के रूप में रामबहादुर राय, अध्यक्ष इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, लक्ष्मी दास वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक, संजय सिंह, सदस्य राज्य सभा, प्रो0 के0जी0 सुरेश, निदेशक इंडिया हेबिटेट सेन्टर, शिवदयाल साहित्यकार व डा0 शिवा श्रीवास्तव सम्पादक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघु ठाकुर द्वारा की जाएगी तथा समाजसेवी अनीता सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।
