करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन फतेहपुर स्थित आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की आगामी अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र एवं कक्षों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश भी दिए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
