फतेहपुर के सनगांव की धरती पर बदलाव की गूंज सुनाई दी और मजलिस पार्टी को नई ताक़त मिली। भारी जनसमर्थन के बीच आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मोहम्मद अहमद उर्फ़ राजू हाफ़िज़ साहब को पार्टी में शामिल कराते हुए वार्ड नंबर 9, सनगांव से जिला पंचायत (जनरल सीट) का उम्मीदवार घोषित किया गया। साथ ही रामसरन को पार्टी में शामिल कराकर ओबीसी सीट से जिला पंचायत उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की गई।यह जोशीला कार्यक्रम जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब एवं यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब के सशक्त नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब ने मजलिस की असली पहचान, उसके संघर्ष, नीतियों और मज़लूमों की आवाज़ बनने के मिशन को प्रभावशाली शब्दों में जनता के सामने रखा और कहा कि मजलिस केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि इंसाफ़ और हक़ की लड़ाई का नाम है।वहीं यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब ने अपने तेज़तर्रार और बेबाक भाषण में सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए महाराष्ट्र का हवाला दिया और कहा कि गोवंडी में सपा पूरी तरह साफ़ हो चुकी है और अब वही हाल उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवाम अब झूठे वादों से ऊब चुकी है और मजलिस की ईमानदार, ज़मीनी और संघर्षशील राजनीति के साथ खड़ी है।कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद अहमद उर्फ़ राजू हाफ़िज़ साहब ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिलाऔरपूरे माहौल में जीत का भरोसा साफ़ झलकता रहा।इस मौके पर जिला संगठन मंत्री हसीब अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मुशीर उर्फ़ निजामुद्दीन साहब, युवा ज़िला उपाध्यक्ष ज़ैनुल अब्दीन साहब, सदर विधानसभा महासचिव अब्दुल क़ुद्दूस, सनगांव के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद नोमान, हाफ़िज़ फ़िरोज़ चिश्ती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र की सम्मानित जनता मौजूद रही।सनगांव की जनता ने यह साफ़ संदेश दे दिया है कि अब बदलाव की लहर रुकने वाली नहीं है — इंक़लाब तय है, जीत तय है, और मजलिस ही आवाम की सच्ची आवाज़ है!
सनगांव में मजलिस की ऐतिहासिक ताक़त, पहचान गूंजी — सपा-कांग्रेस पर कड़ा प्रहार
