गाँव पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत
करंट विज़न संवाददाता
फफूंद (औरैया)। राष्ट्रीय गौरक्षक दल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी (बब्लू त्रिपाठी) का उनके पैतृक गांव अटा, तुर्कीपुर (फफूंद) पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। बब्लू त्रिपाठी की इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और गौ-सेवकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर रमेश चंद्र त्रिपाठी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बेसहारा गौवंश की सुरक्षा और उनकी सेवा ही उनकी प्राथमिकता होगी।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश दुबे, संतोष दुबे, अशोक दुबे, जीतू दुबे, पंकज त्रिपाठी, विनय दुबे, प्रदीप यादव (भूरे), गोविन्द बाबू मिश्रा, ओमप्रकाश दुबे, नारायण यादव, लालू तिवारी, अरविंद दीक्षित, अंकित तिवारी और लल्लू ठाकुर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
