ऊंची मस्जिद में तरावीह की नमाज़ में हुआ कुरआन मुकम्मल

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। नबी सल्ल. ने फरमाया रमज़ान वो मौसम है जहां तौबा के फूल खिलते हैं और गुनाह मुरझा जाते है। तिलावत, इबादत, रहमतों, बरकतों और गुनाहों से तौबा करने के पाक महीने रमज़ान मुबारक में रामगंज चौराहा स्थित ऊंची मस्जिद में तरावीह की नमाज़ में कुरआन मुकम्मल हुआ।कुरआन पाक मुकम्मल होने पर दानिश वारसी के बेटे हाफिज़ हुसैन वारिस वारसी को उलमाए इकराम,नमाज़ियों व शहर के काफी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण किया और गले मिलकर मुबारकबाद दी।आख़िर में मस्जिद पंजाबियान के पेश इमाम मौलाना ज़ाहिद रज़ा ने सभी के हक़ में दुआ की। हाफिज़ वारसी की हौसला अफज़ाई में पहुंचे सभी लोगों का दानिश वारसी ने तहे-दिल से शुक्रिया अदा किया। हाफिज़ हुसैन वारिस का स्वागत करते साजिद हुसैन वारसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *