कानपुर देहात में डीपीआरओ कार्यालय पर फिर सवाल, बाबू अशोक कुमार गुप्ता पर आर्थिक और मानसिक शोषण के आरोप

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात के विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय एक बार फिर विवादों में है। कार्यालय में तैनात बाबू अशोक कुमार गुप्ता पर सफाई कर्मचारियों के आर्थिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पैसे न देने पर कर्मचारियों का अनैतिक तरीके से तबादला किया जाता है। पीड़ित सफाई कर्मचारी ज्ञान प्रकाश, जो ग्राम पंचायत मुक्तापुर में तैनात हैं, ने बताया कि उनका नियम विरुद्ध तरीके से बिना किसी शिकायत के ट्रांसफर कर दिया गया। उनका कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पिछले तीन वर्षों से लगातार उन्हें और अन्य कर्मचारियों को मानसिक दबाव बनाकर इधर-उधर किया जा रहा है। ज्ञान प्रकाश का आरोप है कि पूरी प्रक्रिया के पीछे डीपीआरओ कार्यालय में तैनात बाबू अशोक कुमार गुप्ता की भूमिका है, जो आर्थिक लाभ के उद्देश्य से यह कार्यवाही करते हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। फिलहाल इस मामले में विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *