करंट विज़न संवाददाता
प्रयागराज:आप सभी को बताते चले कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष निगरानी में संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में प्रयागराज कमिश्नरेट ने अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और जनहित प्राथमिकता के बल पर जनवरी माह 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में राज्य के अन्य कमिश्नरेट व जनपदों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उल्लेखनीय है कि प्रयागराज कमिश्नरेट की धरती में तैनात तेजतर्रार छवि के कर्तव्यनिष्ठ व न्यायप्रिय पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के कुशल संवेदनशील नेतृत्व,दूरदर्शी सोच,शानदार रणनीति एवं कड़ी निगरानी का परिणाम है कि सभी 42 थानों ने जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस)पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान कर प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी तत्परता व पारदर्शिता के साथ शिकायत निस्तारण में काम किया गया है।इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था,पुलिस उपायुक्त यमुनानगर नोडल (आईजीआरएस) एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रभारी आईजीआरएस सहित पूरी टीम के समर्पण,पारदर्शिता और बेहतर संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिणाम है।हमारा उद्देश्य मात्र निस्तारण नहीं,गुणवत्तापूर्ण समाधान देना है,ताकि आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूती के साथ स्थापित हो सके।साथ ही उन्होंने आईजीआरएस शाखा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए बधाई दी और पुरस्कार देने की घोषणा की है।प्रयागराज कमिश्नरेट का शीर्ष प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि मजबूत नेतृत्व और जवाबदेही-आधारित कार्यशैली जनता के विश्वास और प्रशासनिक प्रभावशीलता को निरंतर मजबूत कर रही है।
