अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ मिलकर 5 राजस्व संबंधी शिकायतों तथा 3 पुलिस से संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 31 मामले राजस्व विभाग से संबंधित और 14 मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ मिलकर 5 राजस्व संबंधी शिकायतों तथा 3 पुलिस से संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
