करंट विज़न संवाददाता
बेला। थाना अछलदा क्षेत्र के गांव गणेश का अड्डा निवासी बॉबी पुत्र मन्नीलाल ने रविवार को थाना पुलिस को सूचना दी की उसका वीवो कंपनी का फ़ोन कहीं गिर गया है। बेला थाना पुलिस के कस्बा इंचार्ज ब्रज भूषण तिवारी फोर्स के साथ फ़ोन खोजने में लग गये। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता किया तो एक महिला के पास फ़ोन होने की बात सामने आयी पुलिस ने महिला से बात की तो पता चला की फ़ोन सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस ने फ़ोन बरामद कर बॉबी को सुपुर्द कर दिया। बॉबी ने पुलिस की त्तपरता से फ़ोन मिलने पर पुलिस की प्रसंसा की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की तत्काल टीम लगाकर फ़ोन बरामद कर मालिक को सौंप दिया गया है।
