करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई तथा आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक भी लिया।अधिकारियों ने आमजनमानस को आश्वस्त किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
