फतेहपुर । रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता से वामा वेलनेस मेडिकल कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श, जांच तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, रोगों की समय रहते पहचान करना और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना रहा। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं एवं दीर्घकालिक रोगों से बचाव के उपाय बताए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों ने सहभागिता की और इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत लाभकारी बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का संकल्प दोहराया।
वामा वेलनेस मेडिकल कैंप में पुलिस परिवारों को मिला संपूर्ण स्वास्थ्य संरक्षण
