करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। एसपी श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में थाना खागा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने वालों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
