ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर दिया शांति का संदेश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। आगामी पर्व ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने थाना मलवां क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।इसके अलावा क्षेत्राधिकारीगणों ने भी अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत थाना जहानाबाद, जाफरगंज, थरियांव और धाता क्षेत्रों में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *