करंट विज़न संवाददाता
दिबियापुर ।राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश जनपद औरैया के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री (प्रधानाचार्य) एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध मुरारी अग्रवाल प्रधानाचार्य सेन्ट साईं नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज दिबियापुर का विद्यालय परिवार द्वारा दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हरगोविंद तिवारी, उषा तिवारी,रिचा मिश्रा, बाबूराम, कुलदीप कुशवाहा सत्यम प्रजापति, प्रेम सिंह यादव, राम अवतार वर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, मनीष कुमार दोहरे, अशोक तिवारी, सुनील यादव आदि शिक्षक एवं शिक्षकाये उपस्थित रही। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि हिंदू समुदाय की सेवा और एकता के लिए यह संगठन समर्पित है तथा सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के लिए यह संगठन काम करता है ।
