यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लोगों को किया जागरूक

अभियान के तहत प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता व यातायात पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता व यातायात पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों तथा बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया गया।यातायात पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूकता से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोगों का यातायात नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *