करंट विज़न संवाददाता
इटावा। आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर सदर कोतवाली में शहर कोतवाल यशवंत सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। शहर कोतवाल यशवंत सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 105 होलिका दहन स्थल दर्ज हैं, उन्होंने कहा कि नये स्थान होलिका दहन के लिए न बनायें जायें, जहां परंपरागत होली जलाई जाती है वहीं होली जलाई जाये, युवाओं से अपील है कि नशा करके, तीन सवारी आदि बैठकर वाहन न चलाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई कि जायेगी, होली खेलने वालों से अपील है,कि अन्य धर्मालंबियों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्यौहार मनायें,इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित,पचराहा मस्जिद के मुतवल्ली गुलशेर मोहिसिन, व्यापारी नेता देव गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, चौधरी मुमताज,हनी वारसी, सतनाम सिंह, शीबू तौकीर आदि मौजूद रहे। पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग।
