नगर के नागरिकों एवं क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी से लगायी गुहार मौरंग के ट्रक किये जाए प्रतिबंधित तथा सड़क की हो मरम्मत.
करंट विज़न संवाददाता
कानपुर देहात फरवरी माह. सिकंदरा बिल्हौर मार्ग पर स्थित कस्बा झींझक का मार्ग जो दो बड़े मार्ग मुगल रोड और जीटी रोड को जोड़ता है इस सड़क को वीआईपी कोटे से सपा पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में निर्माण हुआ था जो बेहतर और मजबूत सड़क बनाई गई थी करीब 4 माह से रात दिन मौरंग भरे ओवरलोड ट्रैकों ने उक्त सड़क को नष्ट नाबूत कर गडडो में तब्दील कर दिया है कार व मोटरसाइकिलो का चलना दूबर हो गया है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिले के छोटे बड़े अधिकारी व सरकार के जनप्रतिनिध इसी मार्ग से गुजरते हैं कोई कार्रवाई नहीं तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के गडडो का मरमती कारण भी नहीं कराया जा रहा है समय रहते सड़क न बनवाई गई तो तो कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है यह बात विश्व हिंदू परिषद के जिला पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सुरेश द्विवेदी ने कही है.
हमारे झींझक संवाददाता के अनुसार कस्बा झींझक द्वारिका गंज नहर तिराहा छोटा चौराहा वह रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास सड़क टूटी पड़ी है जहां आए दिन कारे फंसती है और मोटरसाइकिल सवार मुंह भरा गिरते हैं पीडब्ल्यूडी के अभियंता हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं वही मौरंग भरे ओवरलोड डंपर ट्रैकों ने जिनकी संख्या सैकड़ो में है जिन्होंने सड़क की दुर्दशा कर दी है। इस पर डॉक्टर सुरेश द्विवेदी विमल शुक्ला कौशल मिश्रा ऋतिक तिवारी महेश सिंह जादौन देवा देव बाजपेई उपेंद्र शुक्ला व नगर की जनता व क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी महोदय से गुहार की है कि उक्त सड़क की जांच कर डंपर ट्रैकों को प्रतिबंधित किया जाए और सड़क के गडडे मजबूती से भरे जाएं।
