पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पति की हत्या के मामले में पत्नी सहित प्रेमी को किया गिरफ्तार

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पडिया पुरा में अपने प्रेमी के साथ पति की कुल्हाडी मारकर हत्या करने वाली महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अहनैया नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को उनके पास से बाइक के अलावा एटीएम कार्ड दो मोबाइल व खून से सनी शर्ट बरामद हुई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भरथना क्षेत्र के गांव पडिया पुरा निवासी रणवीर सिंह की कुलहाडी मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सम्बंध में मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने मृतक की पत्नी पूजा व उसके प्रेमी अर्पित पुत्र सर्वेश कुमार व सर्वेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम पडियापुर में हत्या करने के आरोपी कहीं भागने के फिराक में भरथना की ओर से आ रहें है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस ने दो आरोपियों को अनहैया नदी पुल के पास से पूजा व उसके प्रेमी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए दोनों के पास से मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, एक पर्स, एक एटीएम कार्ड, एक रक्त रंजित शर्ट बरामद की गयी । बरामद शर्ट के संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनो एक दूसरे से प्रेम करते हैं, हम दोनों के मिलने से मेरे पति रणवीर सिंह ऐतराज करता था । इसलिये हम दोनों ने मिलकर रनवीर सिंह की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी । बरामद मोटरसाइकिल को एमवीएक्ट की धारा 207 में सीज किया गया । आवश्यक कार्रवाई के बाद पकडे गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *