वनाधिकारी अकबरपुर ने अपने 55 वे जन्मदिन पर जनपद वासियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने का दिया संदेश

करंट विज़न संपाददाता

कानपुर देहात,,, शुक्रवार को अपने 55 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर वनाधिकारी अकबरपुर सर्वेश सिंह भदौरिया ने अकबरपुर नर्सरी परिसर में आम का पौधा रोपित करके पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने एवं वन संपदा की सुरक्षा करने हेतु आगे आने के लिए जनपद के हर आम नागरिक को प्रेरणा दी है। मालूम हो कि जनपद इटावा के मूल निवासी सर्वेश सिंह भदौरिया विगत 3 वर्षों से जनपद कानपुर देहात में वनाधिकारी अकबरपुर के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शुक्रवार को श्री भदौरिया का 55 वां जन्मदिन अकबरपुर कस्बे के हाईवे के किनारे स्थित नर्सरी परिसर में काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वनाधिकारी अकबरपुर एवं वन विभाग की एसडीओ अपूर्वा पांडेय ने संयुक्त रूप से नर्सरी परिसर में वृक्षारोपण किया एवं उपस्थित लोगों को पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने के लिए प्रेरित किया। इस खुशी के माहौल में आए हुए लोगों ने वनाधिकारी सर्वेश कुमार भदौरिया को उनके 55 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं ज्ञापित की और उन्हें उपहार तथा प्रतीक चिन्ह भेंट करके उनके पचपनवे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात श्री भदौरिया की ओर से आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार कराए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, जिनका उपरोक्त कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *