होली मिलन में जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों ने खेली होली
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट- एक के तत्वावधान में दतावली वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार का सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होली मिलन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव अध्यक्ष दतावली समूह द्वारा की गई। इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। ऊषा यादव ने कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता अंजू दुबे आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष, प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। आशा अवस्थी ने प्रशासनिक निदेशक को दायित्व बोध कराया, अपर्णा सिंह ने वित्त निदेशक को दायित्व बोध कराया। संचालन ऋतु चौहान द्वारा किया गया। राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की
होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स, अति विशिष्ट अतिथि ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स, विपिन मित्तल अध्यक्ष फेडरेशन -5), कैलाश यादव प्रधानाचार्य, विशिष्ट अतिथि अपर्णा सिंह फेडरेशन वित्त अधिकारी, आशा अवस्थी कोऑर्डिनेटर, डॉ प्रशांत मिश्रा, नीतू पुरवार यूनिट डॉयरेक्टर, राजदा खातून, संगीता अग्रवाल, मनीष सहाय, ऋतु चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित डा. शिवराज सिंह व अन्य।
