नगर पंचायत में नामित सभासदों का हुआ स्वागत,, अध्यक्ष राघव मिश्रा ने किया अभिनंदन, विकास में देंगे योगदान

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को नामित सभासदों का स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, ईओ विनय पाण्डेय और अन्य सभासदों ने उन्हें शॉल और माला पहनाकर बधाई दी।
भाजपा सरकार ने नगर पंचायतों के लिए नामित सदस्यों की सूची जारी की है। लगभग दो साल के इंतजार के बाद, प्रत्येक नगर पंचायत से तीन-तीन सदस्यों को नामित कियायह नामांकन वर्ष 2023 के स्थानीय निकाय चुनावों के बाद किया गया है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य इस प्रक्रिया के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाना है। पार्टी ने मनोनयन में जातीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है, ताकि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। दिबियापुर नगर पंचायत के लिए राणा नगर निवासी कुलदीप पोरवाल, संजय नगर निवासी श्रद्धा मनु चौहान और शास्त्री नगर निवासी सौरभ राजपूत को नामित किया गया है। घोषणा के बाद तीनों नामित सदस्यों के आवासों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। नामित सदस्य कुलदीप पोरवाल ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मनोनयन से नगर में पार्टी और मजबूत होगी।चेयरमैन राघव मिश्रा ने नामित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये सदस्य नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अपने सुझावों से विकास को गति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सभासद राहुल दीक्षित, रवि, गौसिया बानो, राहुल आंबेडकर, अभय प्रजापति, सचिन, इंदु कुमार, ऋषि पोरवाल, छोटू और रवि तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *