27 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे निपुण विद्यालय आकलन कार्यक्रम

current vision

इटावा। महेवा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कोठी शेरपुर तथा कंपोजिट विद्यालय शेरपुर मे स्टेट रिसोर्स पर्सन मीनाक्षी पाण्डेय द्वारा विभागीय निर्देशों के क्रम में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान 27 जनवरी से 14 फरवरी तक जनपद में होने वाले निपुण विद्यालय आकलन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।अध्यापकों को निपुण लक्ष्य ऍप में राज्य परियोजना स्तर से हुए बदलाओं तथा जोड़े गए नए फीचर्स की जानकारी दी गई। विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने तथा प्रतिदिन बच्चों का निपुण लक्ष्य ऍप के माध्यम से आकलन करने हेतु प्रेरित किया गया। शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये। कोठी शेरपुर विद्यालय में विद्यालय के भौतिक परिवेश को साफ सुथरा बनाए जाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। स्टेट रिसोर्स पर्सन द्वारा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व समस्त स्टाफ के साथ बैठक की गयी जिसमे विद्यालय को एक योजनानुसार निपुण बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। शेरपुर में स्मार्ट क्लास की संचालन में आ रही समस्याओं को उनके द्वारा सुना गया तथा उसके समाधान हेतु सुझाव दिए गए। गणित तथा विज्ञान किट के समुचित उपयोग हेतु गणित/ विज्ञान अध्यापकों से चर्चा की गई। कक्षा कक्ष का वातावरण प्रिंट रिच बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। प्राथमिक कक्षाओं में गतिविधि आधारित शिक्षण के महत्व को बताया गया तथा समय सारणी के अनुसार कक्षा शिक्षण संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दीक्षा ऐप का अधिकतम प्रयोग शिक्षण में करने हेतु विशेष रूप से कहा गया। विद्यालय स्टाफ मे प्रधानाध्यापिका मंजरी श्रीवास्तव, सुमेधा अवस्थी, शालिनी शुक्ला उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *