निरीक्षण के दौरान एसपी ने एच.एस. रजिस्टर, एस.आर. रजिस्टर, एस.आर. पत्रावली, शस्त्र रजिस्टर तथा पाक्षिक अपराध आख्या सहित विभिन्न सूचनाओं से संबंधित रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने एच.एस. रजिस्टर, एस.आर. रजिस्टर, एस.आर. पत्रावली, शस्त्र रजिस्टर तथा पाक्षिक अपराध आख्या सहित विभिन्न सूचनाओं से संबंधित रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने तथा विभागीय कार्यों को नियमों के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी व्यवस्था सुव्यवस्थित और जिम्मेदारीपूर्ण होनी चाहिए, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और बेहतर हो सके।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
