करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से “बहू-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं, किशोरियों और परिवारों को साइबर अपराध से बचाव, नारी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, दहेज मृत्यु व अपहरण जैसी घटनाओं की रोकथाम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।सम्मेलन के माध्यम से जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
