विश्व जल दिवस पर यमुना–चंबल संगम पर नेचर वॉक का आयोजन

करंट विजन संवाददाता इमरान खान

इटावा। विश्व जल दिवस के अवसर पर सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में नेचर वॉक का आयोजन परिवर्तन समिति के सहयोग से भरेह, चकरनगर स्थित यमुना और चंबल नदी के संगम स्थल पर आयोजित किया गया, जो प्राकृतिक एवं जैबीय विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ. राजीव चौहान, डॉ. बी. एन. सिंह, डॉ. अत्री गुप्ता, डॉ. डी. के. दुबे, डॉ विवेक सिंह सेंगर तथा संजय सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को यमुना–चंबल संगम क्षेत्र की जैव विविधता, नदी तंत्र तथा आर्द्रभूमियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
स्कॉन महासचिव डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि नदियाँ केवल जल का स्रोत ही नहीं हैं बल्कि सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की जीवनरेखा हैं। यमुना और चंबल का संगम क्षेत्र अनेक जलीय जीवों, पक्षियों तथा वन्यजीवों के लिए महत्वपूर्ण आवास प्रदान करता है, इसलिए इन नदियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि विश्व जल दिवस आज पूरी दुनिया में जल संरक्षण और जल संसाधनों के सतत उपयोग के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर विभिन्न देशों में जल संकट, नदियों के संरक्षण तथा स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल को प्रकृति की अमूल्य धरोहर मानते हुए इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करें।
डॉ कमल कुशवाह मैं भी इस क्षेत्र में विभिन्न जल क्षेत्र के बारे में लोगों को अवगत कराया तथा सभी से जल स्रोतों और नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया I
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुपम, अर्जुन चौहान, शैलेंद्र नीतू, मुकेश बाबू, एवं राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी के कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *