बहुजन राष्ट्रीय पार्टी (अम्बेडकर) द्वारा राष्ट्रीय स्तर के बहुजन संगोष्ठी का आयोजन लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

करंट विजन संवाददाता इमरान खान
बहुजन महापुरुष मान्यवर साहेब कांशीराम जी की 92वीं जयंती के पावन अवसर पर बहुजन राष्ट्रीय पार्टी (अम्बेडकर) के तत्वावधान में “प्रथम राष्ट्रीय स्तर बहुजन संगोष्ठी” का आयोजन दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को विनोबा हॉल, गांधी भवन, लखनऊ (कैसरबाग बस स्टैंड के निकट) में प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा।
इस संगोष्ठी का मुख्य विषय रहेगा:
“बहुजन आंदोलन के समक्ष समस्याएं और चुनौतियां: कारण – समाधान – मार्ग”
कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि एवं वक्ता सम्मिलित होंगे।
मुख्य अतिथि:
श्री एम. टी. बोरकर (महाराष्ट्र, BAMCEF),
श्री राज बहादुर (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उ.प्र.),
श्री बुद्ध सेन पटेल (पूर्व सांसद, रीवा),
डॉ. अय्यूब (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीस पार्टी),
उबैद अली अनवर (पूर्व सांसद, राज्यसभा),
मुहर सिंह अम्बेडी (पूर्व विधायक, औरैया),
डॉ. शाकिर मंसूरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज),
एडवोकेट जे.एस. कश्यप (वरिष्ठ अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय) आदि।
विशिष्ट अतिथि:
खादिम अब्बास (इटावा),
डॉ. विलास खरात (प्रख्यात बहुजन इतिहासकार) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, अधिवक्ता एवं बुद्धिजीवी अपने विचार रखेंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मान्यवर कांशीराम जी के भाषणों के अंग्रेज़ी अनुवाद (भाग-1) का विमोचन भी किया जाएगा, जिसका संपादन श्री ए.आर. अकेला (अलीगढ़) द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. अकमल (डॉ. अम्बेडकर नगर, उ.प्र.) द्वारा किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम हेतु अपील पूर्व सांसद प्रमोद कुरेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BNP(A), नई दिल्ली) द्वारा की गई है।
बहुजन राष्ट्रीय पार्टी सभी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, छात्रों एवं आम जनमानस से इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील करती है।
संपर्क: 8318832858, 8299649874, 9868513185
जारी कर्ता:
बहुजन राष्ट्रीय पार्टी (अम्बेडकर)
केंद्रीय कार्यालय: H-48, स्ट्रीट नं. 8, रघु नगर, डाबरी, नई दिल्ली – 110045

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *