मुस्लिम व्यापारीयों ने अपने एक ब्राह्मण व्यापारी साथी की जिन्दगी बचाने के लिए रक्त दान कर इन्सानियत की मिशाल पेश की है

करंट विज़न संवाददाता 

इटावा-एक तरफ जहां हिन्दुस्तान नफरतों की आग में जल रहा है, राजनीतिक लोग जहां समाज में नफरतें घोलने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते वहीं इटावा के मुस्लिम व्यापारीयों ने अपने एक ब्राह्मण व्यापारी साथी की जिन्दगी बचाने के लिए रक्त दान कर इन्सानियत की मिशाल पेश की है , उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उघोग मंच के जिला अध्यक्ष श्री भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भर्ती हैं उनके आपरेशन के लिए अस्पताल ने रक्त की आवश्यकता बताई है,इसकी जानकारी जब उनके व्यापारी साथियों को पता चली तो इटावा से जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित के साथ ज्यादातर मुस्लिम समाज के व्यापारीयों ने अस्पताल पहुंचकर कर उनके लिए अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त दान किया, जिसमें प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब आदि हैं अपने साथी को रक्तदान करने के लिए और भी व्यापारी साथी तैयार है, आपरेशन के समय यदि और खून की आवश्यकता पड़ेगी तो और भी व्यापारी उनके लिए रक्तदान के लिए तत्पर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *