शावेज़ नक़वी
इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने अपने स्वयं के बूथ पर रहकर बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं को जोड़ने में लग गया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के निर्देश पर विधायक, पूर्व सांसद सांसद, ब्लॉक प्रमुख, सभासद, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर उपस्थित रहा। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सदर विधानसभा के शीतला प्रसाद सोरावाल शक्तिकेंद्र के बूथों पर उपस्थित रहकर फॉर्म-6 भरवाकर नए वोट बनवाए। सदर विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान वोटर सूची व 2003 की वोटर सूची का अवलोकन कर नए मतदाता जोड़ने का कार्य पूरी तन्मयता व तत्परता से कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं । जिन मतदाताओं को एएसडी सूची में डाल दिया हैं उनके वैध दस्तावेज संबंधित अधिकारी को दिखाकर वोट को बचाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता सदर विधानसभा के वीणा वादिनी शक्तिकेंद्र पोलिंग स्टेशन के बूथों पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता, फॉर्म-7 भरवाकर मृत एवं डबल वोट कटवाना व फॉर्म-8 भरवाकर त्रुटि सुधार एवं वोट ट्रांसफर करवाने का कार्य किया गया। एसआईआर अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने जसवंतनगर विधानसभा के शक्तिकेंद्र भतौरा के बूथों पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए। अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, रजत चौधरी, डॉ ज्योति वर्मा, राहुल राजपूत, चक्रेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, समीर सक्सेना, मंडल अध्यक्ष चन्दन मिश्रा, प्रमोद राठौर, मोनू चौहान अंकित सैनी, डब्बू चौधरी, सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहे। बूथ पर बैठकर नए वोट बनवाते जिलाध्यक अन्नू गुप्ता।
