करंट विज़न संपाददाता
इटावा। थाना ऊसराहार की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत बालिकाओं महिलाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के तहत उन्हें सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में जागरूक किया। पुलिस ने बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा व एंबुलेंस : 102, 108, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, गैस रिसाव हेल्पलाइन 1906, उपभोक्ता अधिकार 1915 एवं सरकारी योजनाओं विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी।
पुलिस ने सलाह दी कि इन योजनाओं का लाभ अपने और परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उठाएं और हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं की जानकारी परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें। छात्र छात्राएं पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दें। बालिकाओं को जागरूक करती पुलिस।
