शिक्षा चौपाल में मेधावियों का किया गया सम्मान

अभिभावकों को दी गई डीबीटी और निपुण भारत की जानकारी

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया)। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशन तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को विकासखंड भाग्यनगर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरजी सुनील दत्त राजपूत, अलका यादव, सुभाष रंजन द्विवेदी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक संदीप कुमार, नोडल संकुल शिक्षक डॉ. ओमकान्त राजपूत व एआरपीगण ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने कहा कि शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-अभिभावक संवाद को सुदृढ़ करना है जिससे स्कूलों में ड्रॉपआउट दर को कम किया जा सके। एसआरजी अलका यादव ने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग बच्चों के गणवेश व शिक्षण सामग्री खरीदने में ही करें। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। चौपाल के दौरान संकुल खानपुर के मेधावी व निपुण बच्चों सहित जागरूक अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय के कक्षा-1 के छात्र आदित्य ने 50 तक वर्ग, 15 तक घन और 25 तक पहाड़े सुनाकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसके लिए उसे और उसकी माता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी, प्रथम संस्था के मुकेश कुमार और एआरपी देवेंद्र कुमार राजपूत ने निपुण भारत अभियान की सफलता के लिए समुदाय की भागीदारी को अनिवार्य बताया। इस अवसर पर एआरपी इंदुबाला राजपूत, साकेत दुबे, आलोक बाबू गुप्ता व विपिन बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम में शिक्षक नेता जलवीर यादव, संकुल शिक्षक नीतू कटियार, मुहीत सिद्दीकी, मोद प्रकाश व मुर्शिद, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, शिशुपाल, सत्यवान, सर्वेश कुमार, राघव राम, श्याम सुंदर आदि शिक्षक व एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *