इटावा। परशुराम सेवा समिति का सदस्यता अभियान एक जनवरी से शुरू किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सशील सम्राट ने बताया कि समिति की वर्ष 2026 की वार्षिक सदस्यता आज एक जनवरी से शुरू की जाएगी जो 31 जनवरी तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों को दी गयी है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। समिति के सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये व आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज की फ़ोटो के साथ सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश अथवा जिला कार्यालय पर जमा करना होगा।
परशुराम सेवा समिति का सदस्यता अभियान
