अटल बिहारी बाजपेयी का संपूर्ण जीवन मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा – मानवेन्द्र

भाजपा कार्यालय पर हुई सदर विधानसभा की बैठक

इटावा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष एवं गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सदर इटावा विधानसभा की बैठक हुई।
विधानसभा बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, ग्राम सड़क योजना और दूरसंचार क्रांति जैसी अनेक उपलब्धिया हासिल कीं। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से देश के गावों को जोड़ने का काम किया। 1980 में भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष बने। प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार महिला कल्याण निगम अध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि 12 वर्ष से ही अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वयंसेवक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात की। ससंद में 10 बार लोकसभा में चुनकर गए व दो बार उच्च सदन में पहुचे। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इकलौते नेता हैं जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर अटल जी का कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा कि एक दशक के बाद भी उस कार्यकाल को न सिर्फ याद किया जाता है, बल्कि उस पर अमल भी किया जाता है। इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक नीतियों में दूरदर्शिता आदि शामिल हैं। संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी ने किया। बैठक में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, जनपद प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाहा, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री रजत चौधरी, चक्रेश जैन, ममता कुशवाहा, राहुल राजपूत, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, जिला आई टी प्रमुख शरद तिवारी, अंशुल दुबे सतेंद्र राजपूत, मोनू चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक ने बोलते विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *