महावीर सेवा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने की प्रमुख सचिव से मुलाकात

करंट विज़न संवाददाता

लखनऊ प्रबास के दौरान आज अंतिम दिवस पर महावीर सेना के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह सेगर ने उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव मां श्री जयप्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश विधान सभा मुख्यालय लखनऊ में श्री राम पट्टिका एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई प्रतिभा सम्मान द्वारा अलंकृत किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है जबकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जायेगा। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में राम राज्य स्थापित होने से कोई रोक नहीं पायेगा।

जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना , संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह , परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह , महावीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यकुमार शुक्ला एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भी शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *