विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर 22 फरवरी को – सीडीओ

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन स्थित प्ररेणा सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान विषयक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 22 फरवरी को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक जनवरी से समूह‌, आंगनवाड़ी सहायिका, पेंशन, जननी सुरक्षा योजना, पशुपालन से संबंधित कितने को संरक्षित किया और कितने का टीकाकरण किया और कितने विकलांग लोगों को उपकरण दिए, कितने मोतियाबिंद की सर्जरी की, कितनी टीवी के मरीज को चिन्हित किया, कितनी फैमिली आईडी बनाई, फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, किसान सम्मान निधि इन सबको इसमें लाभार्थी के रूप में शामिल करें। उन्होंने कहा कि इटावा से जितनी अधिक से अधिक संख्या भेजेंगे उससे इटावा का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में लाभार्थी के खाने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन अंदर नहीं खड़ा होगा सभी वाहन कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय में खड़े होंगे और यह प्रोग्राम सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। उन्होंने सारे विभागों को निर्देशित करते हुए कहा की आने वाले आगंतुओं के नाम और अनुमानित संख्या पहले बता दें। उन्होंने बताया कि इसमें कम से कम 60 से 65 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 30 स्टॉल लगाये जाएंगे एवं बाकी 30 से 35 स्टॉल अन्य विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा की सभी विभागों में सरकार की कोई न कोई योजना चल रही है इस योजना के तहत कितने लोगों को लाभ दिया गया, उन सभी लोगों का डाटा फीड करना किया जाए। उन्होंने कहा विभाग कम से कम पांच-पांच लाभार्थियों को जो सरकारी योजना का लाभ लिए हैं उनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस विभाग का स्टाल लगाया जाएगा उसमें उस विभाग के मॉडल को दर्शाएंगे। बैठक में जिला विधिक प्राधिकरण पूनम द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप कृषि निदेशक आरएन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश देते सीडीओ अजय कुमार गौतम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *