कानपुर देहात के मुरीदपुर में कृभको का आय वृद्धि कार्यक्रम संपन्न, प्रगतिशील किसानों को स्प्रे मशीन वितरित

करंट विज़न संवाददाता

26 फरवरी 2026 को जनपद कानपुर देहात के मुरीदपुर ग्राम में कृभको (KRIBHCO) के अंगीकृत ग्राम के तत्वावधान में आय वृद्धि कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देना तथा कृभको की किसान-हितैषी नीतियों और उत्पादों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लाखन सिंह यादव (पूर्व अध्यक्ष-पराग मिल्क लिमिटेड एवं राष्ट्रीय महासचिव-सपा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप यादव (जिला पंचायत सदस्य-मुरलीपुर) एवं अन्शुमन यादव (क्षेत्रीय प्रबंधक, कृभको–कानपुर मंडल) ने सहभागिता की। साथ ही श्री सुशील कटियार (प्रभारी-राजकीय बीज केंद्र, पुखरायां) और श्री जयवीर कुशवाहा (प्रभारी-राजकीय बीज केंद्र, अकबरपुर) भी मौजूद रहे। अतिथियों ने उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, आधुनिक कृषि तकनीक तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। कृभको की ओर से रमणीक दुबे (क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कानपुर) और श्री दीपनारायण (प्रभारी, किसान सुविधा केंद्र मुरीदपुर) ने कार्यक्रम का समन्वय किया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं 90 से अधिक किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर 8 प्रगतिशील किसानों को निःशुल्क हस्तचलित व बैटरी चालित स्प्रे मशीन वितरित की गई। अंत में श्री दीपनारायण ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *